Monday, May 20th, 2024

बीई के पहले राउंड में 10 हजार विद्यार्थियों ने लिया एडमिशन

भोपाल

तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) द्वारा एडमिशन के लिए कराई जा रही काउंसलिंग में पहला राउंड शुक्रवार को समाप्त हुआ है। पिछले चार वर्षों में पहली बार पहले राउंड में एडमिशन का चार अंकों का आंकड़ा पार हुआ है। अब तक 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने एडमिशन ले लिया है। इसमें इस बार भी सर्वाधिक छात्रों ने कम्प्यूटर साइंस (सीएस) में एडमिशन लिया है।

डीटीई द्वारा अपग्रेशन के बाद 8400 स्टूडेंट्स को कॉलेजों का आवंटन किया गया था। इसमें 7450 स्टूडेंट्स ने अपग्रेडेशन के लिए अप्लाई किया था, जबकि 891 नए पंजीकृत स्टूडेंट्स को सीट अलाट की गई है। ज्ञात हो कि प्रदेश के 151 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 55,629 सीटों पर प्रवेश देने के लिए आॅनलाइन काउसलिंग की जा रही है। बीई में एडमिशन के लिए 21,049 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, इनमें से 18,732 स्टूडेंट्स ने चॉइस फिलिंग की थी। डीटीई ने पहले 16,992 स्टूडेंट्स को बीई में एडमिशन के लिए उनकी चॉइस के अनुसार सीटें अलाट कर की थी। अलाटमेंट के बाद 7450 स्टूडेंट्स ने अपग्रेडेशन आप्शन चुनकर नई चॉइस बताई थी।

सेकंड राउंड के रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन

डीटीई द्वारा पहले राउंड में जेईई मेन की मेरिट के आधार पर रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और आवंटन किया गया है। दूसरे राउंड में 12वीं व जेईई मेन की मेरिट दोनों के आधार पर एडमिशन किए जाएंगे। इसमें 24 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन 12वीं के आधार पर और जेईई मेन के आधार पर रजिस्ट्रेशन होंगे। रजिस्ट्रेशन सुधार 25 व 26 अक्टूबर तक, चॉइस फिलिंग 21 से 27 अक्टूबर तक होने के बाद 28 अक्टूबर को कॉमन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस राउंड में सीटों का आवंटन 2 नवंबर को होगा और 6 नवंबर तक स्टूडेंट आवंटित कॉलेज में वेरीफिकेशन कराकर एडमिशन ले सकेंगे।

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

11 + 12 =

पाठको की राय